भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई .
रोई कै जाई गाय कै जाई.
बड़े बड़े सहिबन कै निंदिया उडाई.
भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई.
लाठी से जाई डंडा से जाई
अन्ना के धरना से जाई.
भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई .
संसद से जाई मनसद से जाई
बबुवन कै चैन उड़ाई
भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई.
घरवा से जाई दुवरवा से जाई
घूरे मा जा के समाई .
भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई .
मनुवा से जाई जेहन्वा से जाई
जरि से उछिंद होई जाई
भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई
देसवा से जाई परदेसवा से जाई,
जा के जहन्नुम समाई.
भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई .
तंत्र से जाई मंत्र से जाई सँचवा कै बाजी दुहाई .
भ्रष्टाचार बबुआ धीरे धीरे जाई .
-सत्यमेव जयते . -Lalit and ratnesh
Sunday, April 10, 2011
Wednesday, March 2, 2011
Indian rail and consumer right
Let us talk about general coach of Indian rail-
you pay full money for travelling but often you will not get seat and u may experience too much pain Why?
Is it not your right to get seat and comfortable journey after full payment of fare?
Is indian railway not comes under service provider?
Will you tolerate if a hotel do not provide u a room after full payment?
or
a shopkeeper provide you a bad quality product or service?
If no Then why we tolerate voilation of our consumer right in railway? Bharteey Railway ne Paisa liya hai to seat kaun dega ....America wale?
Raise hands for ur right of service whether in railway or elsewhere where u pay for service.-Satyamevjayate

Sunday, January 23, 2011
join hands against corruption
Dear sir/Madam,
Satyamevjayate
Our first aim was RTI(Right to information) to make corruption free India .Our next target is to get Right to implementation(RTI) because Right To Information do not ensure remedy.In right to Implementation our target is to get right of public to get good quality work/action and lawful implementation within a time framework from government agencies and politicians.In this way public will get remedy if neded.This will be next battle to make corruption free India after right to information.
( mishralnm@yahoo.com)
yours'
Dr.Lalit Narayan Mishra
First national RTI award winner(best PIO)2009
Deputy Collector (SDM)Uttarakhand

Saturday, October 30, 2010
itihas mera
जब जीता खुद से ही जीता जब हारा खुद से हार गया
जंगों को जीता कभी- कभी मैं जीती बाजी हार गया
संकल्पों से ही नाता है हमने न चुने विकल्प कभी
जिसने जैसा चाहा उसने बस वैसा अर्थ निकाल गया.
औरों में दम था कहाँ डुबा देते जो मेरी कश्ती को
डूबे हम वहीं जहाँ अपनी मेहनत का पानी सूख गया
गिनती थी कभी शरीफों में चर्चा में हम ही रहते थे
अब खुद में ही आवारा हैं जब से घर-आँगन छूट गया.
इतिहास अनोखा है अपना कागज में कैद नहीं होता
अम्बर के पन्नों में कोई मेरी तस्वीर उतार गया.-ललित

Friday, October 8, 2010
vatan kee aawaj
खामोश वतन कुछ कहता है कुछ प्रश्न सभी से करता है
जिस दीपक से दुनिया रौशन वो शमां ढूंढता रहता है
किसने सूरज का रथ रोका क्यों घोर अँधेरा कायम है ?
घर में ही कुछ गद्दार छिपे उस ओर इशारा करता है
कुछ काट रहे उस बरगद को जिस से वो छाया पाते थे
सौगात भरे इतिवृत्तों का सन्दर्भ सुनाता रहता है
सब के सब मगन महोत्सव में बुनियादों का दुःख कौन सुने
सूनी आँखों के सपने में उम्मीद जगाता रहता है
सिसकन क्यों उठी कंगूरे से मीनारों का दम सिहर गया
कुछ सडन भरे अखबारों का सन्देश सुनाता रहता है
अर्जुन संग कृष्ण नहीं रथ पर गीता का सबक सुनें किस से
कौरव संग खड़े पितामह हैं ये व्यथा बताता रहता है -ललित

Wednesday, September 22, 2010
maa
लोरी गा मैं सो जाऊं .उन यादों में खो जाऊं
जिसमे सपने सच्चे थे माँ हम कितने अच्छे थे
माथे पर काला टीका बिन उसके बचपन फीका
नज़र कहीं न लग जाये तेरा यही सलीका था
माथा फिर सहला दे माँ चैन भरा जीवन पाऊँ. लोरी गा मैं सो जाऊं.
गलती जितनी बार करूँ उतना ही हर बार डरूं
गुस्सा तेरा सह जाऊं तुझसे लिपट-लिपट जाऊं
गुस्सा फिर दिखला दे माँ मैं न कहीं भटक जाऊं.लोरी गा मैं सो जाऊं .
माँ मैं तबसे भूखा हूँ जबसे तुझसे रूठा हूँ
सब कुछ मेरे पास मगर कुछ खाली कुछ टूटा हूँ
फिर एक बार खिला दे माँ भूखा कहीं न रह जाऊं. लोरी गा मैं सो जाऊं .
मुझको नींद नहीं आती माँ मुझको डर लगता है
सालों साल नहीं सोया सूरज रोज निकलता है
थपकी मुझे लगा दे माँ मैं सुकून से सो जाऊं. लोरी गा मैं सो जाऊं.-ललित

Friday, September 10, 2010
hifazat
कभी पढ़ते हैं हम गीता कभी कुर-आन पढ़ते हैं
इबादत में कभी रोज़ा कभी नौरात रखते हैं
यही अरदास है रब से हमें रखे हिफाज़त से
रहे कायम अमन दुनिया में ये फ़रियाद करते हैं - ललित

Subscribe to:
Posts (Atom)